रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है.जेपीएससी के सचिव संदीप कुमार ने रिजल्ट जारी की.इस परीक्षा में कुल 342 उम्मीदवार विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित किए गए हैं. सूची के अनुसार आशीष अक्षत ने परीक्षा में टॉप किया है. इसके बाद अभय कुजूर का स्थान हैं. आशीष अक्षत मूल रूप से धनबाद के रहने वाले हैं. उन्होंने डी नोबिलि स्कूल धनबाद से अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की. इसके बाद उन्होंने एनआईटी जमशेदपुर से पढ़ाई की. इसके बाद वे दिल्ली चले गए और वहीं सिविल सेवा की तैयारी करने लगे. वर्तमान में भी वे दिल्ली में हैं. परीक्षा में धनबाद जिले के कई परीक्षार्थियों का बेहतर प्रदर्शन रहा. जिले के बरवड्डा से राजीव रंजन को 15वां जबकि बाघमारा प्रखंड अंतर्गत कोयलांचल की स्वीटी सुमन को 16वां स्थान मिला है.मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली स्वीटी ने बताया कि उसने परीक्षा की पूरी तैयारी घर पर ही की. उन्होंने मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा से की है. इसके अलावा लातेहार के बालूमाथ की मनीषा गुप्ता ने सफलता हासिल की. उन्होंने 86 रैंक प्राप्त की.(नीचे भी पढ़े)
हजारीबाग की बेटी स्वाति और बड़कागांव के बेटे राबिन कुमार ने टॉप 10 में अपना नाम दर्ज किया है. राबिन कुमार ने 7वा रैंक हासिल किया है.वहीं स्वाति ने 9वा रैंक हासिल किया है. स्वाति ने बीपीएससी भी क्लीयर किया था. वह अभी पटना में कार्यरत है. स्वाति ने अपनी स्कूलिंग मुनम पब्लिक स्कूल हजारीबाग से है. इसके बाद उन्होंने संत कोलम्बस कॉलेज से 12वीं और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव केंदुआ निवासी राजेश रजक ने 271वीं रैंक हासिल कर झारखंड सेवा के लिए अपनी जगह बनाई है.चतरा के सिमरिया प्रखंड के कसारी गांव निवासी मोहम्मद खुर्शीद अंसारी ने झारखंड प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 78वां रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई के मरांगहातु गांव निवासी राकेश बांकिरा के पुत्र राकेश बांकिरा को दूसरे प्रयास में बड़ी सफलता मिली है. संदीप ने 308 वां रैंक प्राप्त किया.जमशेदपुर के टेल्को की रहने वाली अंकिता कुमारी ने 30वां रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है. शादीशुदा और तीन साल की बेटी की मां होने के बावजूद अंकिता ने कड़ी मेहनत कर यह सफलता प्राप्त की. अंकिता ने कहा कि उनका सफर एक सामान्य गृहिणी से शुरू हुआ था. जमशेदपुर के पूर्व डीएसपी कन्हैया उपाध्याय के छोटे भाई अरविंद उपाध्याय जो खुद झारखंड पुलिस में डीएसपी थे, उनके बेटे अनुप उपाध्याय ने जेपीएससी में 38वीं रैंक हासिल की है और उन्हें “झारखंड प्रशासनिक सेवा” कैडर मिला है.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि जेपीएससी ने कुल 342 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे. जिनमें डिप्टी कलेक्टर के 207 पद और डीएसपी के 35 पद शामिल थे. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2024 में शुरू हुई थी. प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद सफल हुए 864 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था. मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर 342 चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है.सिविल सेवा परीक्षा 2023 की भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को आयु सीमा में सात साल की छूट भी दी गई थी.
टॉप 10 सफल उम्मीदवार
1.आशीष अक्षत
- अभय कुमार
3.रवि रंजन कुमार - गौतम गौरव
5.श्वेता - राहुल कुमार विश्वकर्मा
7.रोबिन कुमार
8.संदीप प्रकाश - स्वाति केशरी
- राजीव रंजन
किस पद के लिए कितने अभ्यर्थियों का चयन
उप समाहर्ता – 207
पुलिस उपाधीक्षक – 35
राज्य कर पदाधिकारी – 56
कारा अधीक्षक – 02
शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2)- 10
जिला समादेष्टा – 01
सहायक निबंधक – 08
श्रम अधीक्षक – 14
प्रोबेशन पदाधिकारी – 06
उत्पाद निरीक्षक – 03



