जमशेदपुर : सावन माह के पावन अवसर पर शुक्रवार को जमशेदपुर भाजपा नेता सह समाजसेवी हरेराम यादव एवं उनके टीम के द्वारा जमशेदपुर के गोलमुरी के हिंदुस्तान मित्र मंडल क्लब में आगामी तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा आयोजित होने वाले महा जलाभिषेक यात्रा में शामिल होने वाली बारीडीह की 201 महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर भाजपा बारीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष संतोष ठाकुर, भाजपा बारीडीह मंडल के महामंत्री कुमार अभिषेक, हिंदुस्तान मित्र मंडल के प्रधानाध्यापक कुमार संदेश (छक्कन चौधरी ), रूपा देवी, मिनी सिंह, कांता देवी, नीलम देवी, कुमार आशुतोष, नौशाद खान, राम मिश्रा, साकेत कुमार, राहुल यादव, अनिकेत रॉय, निर्मल गोप, सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे.



