जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के बैंकों की पेंशनर्स और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एक बैठक कदमा के ग्रीन एनक्लेव परिसर में, हुई. ऑल इंडिया बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरी कनफेडरेशन, झारखंड राज्य इकाई के बैनर तले हुई इस बैठक में 100 से भी ज्यादा प्रतिनिधि उपस्थित थे. मीटिंग में सर्व सम्मति से डिस्ट्रिक्ट कमिटी के पदाधिकारी और सदस्यों चुने गए. साथ ही प्रणव कृष्ण डे को अध्यक्ष और अनिल कुमार को सचिव के रूप में तीन सालों के लिए (2025 -2028) चुना गया. संस्था के सचिव देवाशीष सेनगुप्ता ने सभा को संबोधित किया. उन्होंने ऑल इंडिया बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरी कनफेडरेशन, झारखंड राज्य इकाई और बैंक पेंशनर्स और सेवानिवृत्त समन्वय संगठन, जो कि बैंक पेंशनर्स,, और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सर्वोच्च राष्ट्रीय संगठन है और इस की सदस्यों की संख्या छह लाख से अधिक है, के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके समस्याओं और लंबित निम्न मुद्दों के बारे में चर्चा किए. (नीचे भी पढ़ें)

इन लोगों ने मांग की कि रिजर्व बैंक के अनुरूप पेंशन नवीनीकरण हो, सेवानिवृत्त कर्मचारियों सर्वोच्च संगठन को सलाहकार के दर्जे की मांग की गयी, बैंक कर्मचारियों को 1 नवंबर 2012 से दी जाने वाले विशेष भत्ता को ग्रेच्युटी और पेंशन में शामिल करना शुरू की जाये, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को, बैंक कर्मचारियों के अनुरूप स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के किस्त बैंक द्वारा भुगतान और उस पर लगे जीएसटी समाप्त करने की मांग की गयी. वहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, जिनकी संख्या नगण्य हैं, उनको पेंशन मिलने का एक और मौका देने की मांग की गयी. देवाशीष सेनगुप्ता ने उपर्युक्त मुद्दों को हल निकालने के लिए एआइबीपीएआरसी और सीबीपीआरओ के संघर्ष का विस्तार से जानकारी दी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने समय समय पर प्रधानमंत्री दफ्तर, केंद्रीय वित्त मंत्रालय, इंडियन बैंक एसोसिएशन के सचिव, वित्त सेवा विभाग के सचिव, यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ बैंक्स यूनियन के कई अधिकारियों को दी गई छह लाख से भी ज्यादा चिठ्ठियों और ई मेल का भी जानकारी दी इस संदर्भ में देशव्यापी धरना दिल्ली और प्रदेश मुख्यालय पर दिए गए. लेकिन असंवेदनशील सरकार के कान में जू भी नहीं रेंगी. बहरहाल, सीबीपीआरओ ने अपनी उचित और न्याय संगत मांगो को मनाने के लिए के राज्य मुख्यालय में “एक दिवसीय भूख हड़ताल” का आह्वान किया. झारखंड राज्य इकाई के भूख हड़ताल 18 जुलाई को रांची में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी में संपन्न हुआ. मीटिंग में एस के मजुमदार, आलोक मित्रा, नीलेश गुप्ता आदि अपनी अपनी बातें रखें.











