जमशेदपुर : सीमेंट कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने अपनी कापोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत जमशेदपुर स्थित सामुटोला गांव में सामाजिक वानिकी परियोजना की शुरुआत की. इस परियोजना का उद्देश्य पारिस्थितिक संतुलन को बहाल करना और स्थानीय भूमिमालिकों को स्थायी आय के अवसर प्रदान करना है. परियोजना की शुरुआत स्थानीय आदिवासी लाभार्थी सुषेन मंगांडी की जमीन पर 165 पौधे लगाकर की गई. इनमें जामुन, आम और अन्य फलदार वृक्षों की प्रजातियां शामिल हैं, जो न केवल अधिक ऑक्सीजन छोड़ती हैं बल्कि भविष्य में आर्थिक रूप से भी लाभदायक होंगी. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के प्लांट हेड हरिकिशोर गरिकापति और पर्यावरण प्रमुख की उपस्थिति में स्थानीय ग्रामीणों और हितधारकों के बीच इस पहल का उद्घाटन किया गया. हरिकिशोर गरिकापति ने कहा कि यह सामाजिक वानिकी परियोजना न्युवोको की हरित और समावेशी भविष्य की दृष्टि को दर्शाती है. यह न केवल पर्यावरणीय पुनर्स्थापन में योगदान दे रही है, बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए स्थायी आजीविका के रास्ते भी खोल रही है. यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देती है और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में मदद करेगी. यह सामाजिक वानिकी अभियान न्युवोको की समग्र सतत विकास रणनीति का हिस्सा है, जो पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग और ग्रामीण एवं आदिवासी आबादी के सशक्तिकरण पर केंद्रित है.



