जमशेदपुर : जमशेदपुर में फिर से बाढ़ आ चुका है. अब तक तटीय इलाके पर ही बाढ़ का खतरा था लेकिन यह दायरा अब बढ़ भी सकता है. ओड़िशा और चांडिल का दाम खोल दिया गया है जिसके बाद स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से अब तक का सबसे ऊपरी हिस्से पर पहुंच चुका है. स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

दोनों नदियों के तटीय इलाके एवं डूब क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है. जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम जिला) में लगातार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. नदियों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जनसाधारण से अपील की जाती है कि नदी किनारे की ओर नहीं जाएं जिससे कोई जनहानि हो, सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें. (नीचे भी पढ़ें)

स्वर्णरेखा नदी मानगो पुल पर डेंजर लेवल 121.50 मीटर है. वर्तमान में वहां नदी का जल स्तर 123.36 मीटर हो गया है. इसी तरह खरकई नदी आदित्यपुर पुल पर डेंजर लेवल 129 मीटर है. इसका जलस्तर अभी बढ़कर 134.90 मीटर हो गया है. स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 3 मीटर से ऊपर बह रहा है. वहीं खरकई नदी का जलस्तर 5 मीटर के ऊपर बह रहा हैं.











