रामगोपाल जेना चक्रधरपुर: छठ महापर्व के अवसर पर गंगा आरती के लिए काशी से चक्रधरपुर पहुंचे पंडितों का विधायक सुखराम उरांव के बनमालीपुर स्थित आवास पर पारंपरिक एवं श्रद्धापूर्ण तरीके से स्वागत किया गया. विधायक के परिवार के सदस्यों ने सभी पंडितों का पैर धुलाकर, अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान पंडित हिमांशु पांडेय समेत काशी से आए सभी पंडितों ने विधायक एवं उनके परिवार के सदस्यों को सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन का आशीर्वाद दिया.(नीचे भी पढ़े)

मौके पर विधायक की धर्मपत्नी श्रीमती नवमी उरांव, पुत्र एवं नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, डॉ. सोनू उरांव, छोटू उरांव सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. पूरे आयोजन में श्रद्धा, सम्मान और भारतीय परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली.काशी से गंगा आरती के लिए चक्रधरपुर पहुंचे पंडितों का विधायक आवास पर पारंपरिक स्वागत किया गया. परिवार के सदस्यों ने पैर धुलाकर और अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया.पंडित हिमांशु पांडेय समेत सभी पंडितों ने विधायक सुखराम उरांव के परिवार को दिया आशीर्वाद.












