चाकुलिया: चाकुलिया के प्रखंड सह अंचल कार्यालय में मंगलवार को मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत डीबीटी हेतु कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में 240 महिलाओं का डीबीटी हुआ. (नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि चाकुलिया प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत कुल 399 लाभुकों का डीबीटी नहीं होने के कारण मंईंयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था. बीडीओ आरती मुंडा ने बताया कि आज आयोजित कैंप में 240 महिलाओं का डीबीटी हुआ है.



