बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मौदा पंचायत के पानिजा तालाब में सोमवार को डूबे युवक गुरवा मुंडा (33) का शव मंगलवार को तालाब से बरामद किया गया. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को गुरवा मुंडा कुछ ग्रामीणों के साथ तालाब में नहाने गया था. नहाते समय वह अचानक तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूब गया.(नीचे भी पढ़े)
घटना के बाद तालाब किनारे अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने गुरवा मुंडा की शव को तलाशने की काफी कोशिश की परंतु सफल नहीं हुए. मंगलवार को शव पानी में तैरता दिखा,जिसके बाद ग्रामीण और प्रशासन की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.



