जमशेदपुर: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस’ मनाया. इस अवसर पर इको क्लब द्वारा ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बीएड और डीएलएड. के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया. विद्यार्थियों ने अपने घर से बेकार एवं रद्दी सामग्री लाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया और उससे कई उपयोगी वस्तुएं बनाईं.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ भाव्या भूषण ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल रचनात्मकता को बढ़ाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी करते हैं, जो पृथ्वी पर मानव अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है.निर्णायकों के निर्णय के बाद विजेताओं के नामों की घोषणा की गई.



