चाकुलिया: चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में सोमवार को सभी सीएचओ, एएनएम,बीटीटी एवं सहिया साथियों की मासिक समीक्षात्मक बैठक की गई. बैठक में बीपीएम के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जैसे एएनसी रजिस्ट्रेशन/जांच, टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम, एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम, मलेरिया/ टीबी/लेप्रोसी कार्यक्रम, हिमस,आरसीएच समेत अन्य सभी कार्यक्रम की समीक्षा की गई.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागी को ओजीटीटी का प्रशिक्षण संतोष कुमार के द्वारा दिया गया एवं 21 स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम को टाटा स्टील फाउंडेशन के मानषी प्लस के कॉर्डिनेटर के द्वारा आरकेएसके किट का वितरण किया गया एवं इसका प्रशिक्षण भी दिया गया. मौके पर डॉ राजेश कुमार, सतीश कुमार वर्मा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, अनुश्री साव मानषी प्लस कॉर्डिनेटर, उत्पल शीट डीईओ,महेंद्र साव बीटीटी, सुशांत मंडल, शंकर चंद्र मांडी समेत सभी सहिया साथी उपस्थित थे. साथ ही आयुष्मान आरोग्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें 144 मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं 13 गर्भवती मरीजों की जांच चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुषमा किरण नाग के द्वारा किया गया.



