जमशेदपुर: यूको बैंक जुगसलाई शाखा में बुधवार शाम शोकसभा आयोजित कर दिवंगत नेता उमेश कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी गयी. बेफी द्वारा आयोजित सभा में कामरेड सुजय राय ने कहा कि सिंह अंतिम समय कर्मचारी हितों के लड़ते रहे. वह हमेशा ट्रेड यूनियन के प्रति प्रतिबद्धता व कर्तव्यनिष्ठा के लिए याद किये जायेंगे.(नीचे भी पढ़े)

विदित हो सिंह बेफी से संबद्ध यूको बैंक कर्मचारी संगठन के झारखंड राज्य के अग्रणी नेता तथा बेफी जिला इकाई सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट बैंक इंप्लाज एसोसिएशन की कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य थे. श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत सिंह की धर्मपत्नी इंदूबाला सिंह, का. डीएन सिंह, आशीष दत्ता, तापस दास, विमान दासगुप्ता, मनतोष चक्रवर्ती, संजय मुखी, सुब्रत कुंडू, सी वेंकट राव समेत काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे.



