जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) में विभिन्न तरह के उत्पाद में बेस्ट एवर प्रोडक्शन (अब तक सर्वश्रेष्ठ उत्पादन) करने की खुशी में केक काटकर कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट जमशेदपुर ऑपरेशन चैतन्य भानु थे. श्री भानु ने सीआरएम डिपार्टमेंट द्वारा किए गए प्रदर्शन की सराहना की. साथ ही उन्होंने कहा कि वे जब जमशेदपुर ऑपरेशन का वीपी बने थे, तब सीआरएम के कमेटी मेंबरों से मिलकर एक लक्ष्य उन लोगों के लिए निर्धारित किया था. इसे आज सीआरएम कि पूरी टीम ने मिलकर हासिल किया. (नीचे भी पढ़े)
उम्मीद है आगे भी विभाग नए नए रिकॉर्ड को कायम करते हुए नयी ऊंचाईयों को छुएगा. कार्यक्रम के दौरान सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज मौजूद थे. नितेश राज इसी विभाग से चुनाव जीतकर आते है. नितेश राज ने कहा कि प्रबंधन द्वारा दिए गए हर लक्ष्य को सीआरएम के कर्मचारी हासिल करेंगे. साथ ही साथ शून्य दुर्घटना के प्रति यूनियन की वचनबद्धता को दोहराया. कार्यक्रम को चीफ ऑफ़ फ्लैट प्रोडक्ट अनिल पुजारी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन हेड मेकेनिकल नेहा लाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जेडीसी चेयरमैन अश्विनी मथान ने किया. कार्यक्रम में चीफ मैकेनिकल वेद प्रकाश, चीफ एचआरएम मुकेश अग्रवाल, चीफ स्पेयर्स एंड प्रोजेक्ट कल्याण प्रसाद, चीफ सीआरएम अजय झा समेत विभिन्न विभागों के चीफ सीआरएम के हेड मौजूद थे. इस दौरान सीआरएम के चीफ अजय झा ने स्वागत भाषण दिया



