आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर स्थित इंदिरा बस्ती में मंगलवार की रात जहां सन्नी सरदार (29) ने मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. परिजनों ने बताया कि सन्नी नशे का आदी था और मानसिक परेशानी के चलते यह कदम उठाया. मृतक के दो छोटे बच्चे हैं. परिजनों ने फांसी के फंदे से सन्नी को उतार कर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस टीम पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके. नशे की आदत के चलते मानसिक तनाव में आकर सन्नी ने यह कदम उठाया, ऐसी बात परिजनों ने पुलिस को बताई है. इस घटना ने इलाके में मातम फैला दिया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.



