जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में भव्य आराधना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मां दुर्गा का आह्वान हुआ. इस कार्यक्रम से पूरे कॉलेज परिसर में मां दुर्गा की भक्ति और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला. कार्यक्रम में भुवनेश्वर स्थित आरएमडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार राउत मुख्य अतिथि थे. उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में आइक्यूएसी गाइड के कोऑर्डिनेटर दिलीप मंगराज उपस्थित थे. डीबीएमएस ट्रस्ट की संरक्षिका भानुमति नीलकंठन, जॉइंट चेयर पर्सन कमला सुब्रमण्यम, प्रबंधन समिति की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप एवं गवर्निंग बॉडी के सचिव सतीश सिंह ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. (नीचे भी पढ़ें)

मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसके पश्चात डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के छात्रों ने भक्तिमय गीत “जय जय जग जननी” प्रस्तुत करके वातावरण को भक्तिमय बना दिया. इसके पश्चात डीबीएमएस कॉलेज की विभिन्न 9 इकाइयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिनमें नृत्य, गीत, नाटक एवं लोक नृत्य शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

डीबीएमएस के लोगों ने मधुर तमिल गीत प्रस्तुत किया, डीबीएमएस गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं ने मनमोहक संथाली नृत्य पेश किया, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल के छात्रों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की. डीबीएमएस करियर एकेडमी ने बांग्ला भाषा में गीत प्रस्तुत किया, डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल की छात्राओं ने आगमनी गीत से बंगाल के ग्रामीण परिवेश का वर्णन किया. लिलिपुट स्कूल ने “दुर्ग्गा एलो” पर अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति दी. (नीचे भी पढ़ें)

डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने नवदुर्गा पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुति कर सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया. अनु महतो, निप्पू रानी, अनुष्का सिंह, पूजा टंडन, अर्पिता, कुनिका, श्रेया, मीनाक्षी, कुंती, विनीता, नीलू, बबिता, पूनम, अर्पिता, चांदमणि, सबीना, सलोना, नेहा, मामुनी, प्रिया, सुनीता, श्वेता, मंजू, इंसा, अंकित, भावना, रानी, सुमेधा, प्रिया, तृषा, एलिजा, सोमिनी, अंकुर, पूजा पॉल आदि छात्राएं शामिल थीं. साथ ही एलुम्नाइ संघ “सेतु” की ओर से आकर्षक गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की. (नीचे भी पढ़ें)

प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता ने स्वागत करते हुए कहा कि मां दुर्गा के भैरवी रूप को दस विद्याओं में पांचवीं विद्या माना जाता है. शिक्षा की अधिष्ठात्री हैं भैरवी. संस्कृत क्लब की मॉडरेटर अमृता चौधरी के साथ उप प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल, डॉ मीनाक्षी चौधरी, पामेला घोष दत्त, डॉक्टर सुरीना भुल्लर, कंचन कुमारी, गायत्री कुमारी, अंजलि गणेशन, पूनम कुमारी, मौसमी दत्ता, अर्चना कुमारी, काजल महतो, एंजेल मुंडा ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. साथ ही, सहायक सहकर्मियों ने महत्वपूर्ण योगदान किया. बीएड की छात्राओं जागृति और निकिता ने मंच संचालन किया, जबकि इशिका के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह संपन्न हुआ.



