देवघर : देवघर सदर अस्पताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर उपाधीक्षक डॉ सुषमा वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसमें सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट चन्द्र मौलि को सम्मानित किया गया, जिसके बाद फार्मेसी इनचार्ज संजीव मिश्र और चन्द्र मौलि ने संयुक्त रूप से केक काटा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव मिश्र, अनिल कुमार यादव तथा अनुपम सिंह ने अहम योगदान किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में इनके अलावा विजय सिंह, प्रमोद सोरेन,लॉरेंस बेसरा, मुजफ्फरूल हक, अनिल कुमार गुप्ता, पारस नाथ अंबे, विभूति रीना, कुमार,शाहनवाज, कपिल,रिंकू, गणेश, नीरज कुमार, राहुल कुमार, प्रीतम कुमार, विकास यादव, प्रिय रंजन दास ,नंदन कुमार सिंह, विक्रम, रामानंद ठाकुर, संदीप मंडल,अक्षय तिवारी, पिंटो कुमार, विवेक तिवारी, शैलेश कुमार, मिथिलेश कुमार, राहुल किस्कू, अजित कुमार महतो, सदानंद कुमार सहित अन्य मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
उपाधीक्षक ने फार्मासिस्टों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि स्टोर में जो भी दवा उपलब्ध हो, वह मरीजों को मिलना सुनिश्चित हो. चिकित्सा संघ के अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट का महत्त्वपूर्ण योगदान है, लेकिन सरकार के द्वारा उन्हें उस अनुपात में सुविधाएं नहीं दी जातीं. फार्मासिस्टों के वेतन में काफी असमानताएं हैं, नियमित, अनुबंध और आउटसोर्सिंग के वेतन में आसमान जमीन का अन्तर है. वेतन में एकरूपता होनी चाहिए और बिना फार्मासिस्ट के कोई भी दवा दुकान नहीं खुलनी चाहिए. कुकुरमुत्ते की तरह झोला छाप लोगों के द्वारा चलाई जा रही दवा दुकानों पर अंकुश लगनी चाहिए.



