
जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का सोमवार की रविवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे निधन हो गया. वे 92 साल की थी. वे काफी दिनों से बीमार चल रही थी. उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था. इसकी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

अर्जुन मुंडा ने लिखा है “मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं… तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ़ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि ज़िंदगी का वो सबसे मज़बूत सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था.’ उनकी मां का अंतिम संस्कार सोमवार को ही संपन्न किया जाएगा. सोमवार को ही दोपहर 1 बजे शवयात्रा जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास से प्रस्थान करेगा. जमशेदपुर के साकची स्वर्णरेखा, बर्निंग घाट में किया जायेगा.












