झारसुगुड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया. इसमें दूरसंचार की बीएसएनएल फोर जी नेटवर्क, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास व ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल है. पीएम मोदी ने झारसुगुड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कला व संस्कृति के प्रति ओड़िशा का प्रेम व लगाव विश्व प्रसिद्ध है. मोहन माझी के नेतृत्व में ओड़िशा तेजी से प्रगति की अग्रसर हो रहा है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में ओड़िशा का अहम योगदान है. पीएम ने स्वदेशी पर जोर देते हुए कहा कि दूसरों पर निर्भरता से हम विकसित राष्ट्र की श्रेणी नहीं आ सकते,इसलिए आत्मनिर्भर के लिए स्वदेशी पर फोकस करना समय की मांग है. पीएम मोदी ने 97,500 से ज्यादा मोबाइल फोरजी टावर देसी तकनीक से शुरु किए, जिन पर करीब 37.000 करोड़ रुपये किए जाएंगे. इससे 26,700 दूरदराज,सीमा ओर नक्सल प्रभावित गांवों को नेटवर्क मिलेगा. साथ ही आठ आईआईटी के विस्तार की नींव भी रखी, जिससे चार साल में 10,000 नए छात्रों का नामांकन होगा. इसके अलावा ओड़िशा सरकार की तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास की कई योजनाओं की शुरुआत की गयी. (नीचे भी पढ़े)

जिस तरह से डेनमार्क, स्वीडेन, दक्षिण कोरिया और चीन जैसे देशो की सूची में शामिल हो गया जो स्वदेशी दूरसंचार उपकरण बनाते है. इस परियोजना के तहत 92,600 टावरों में नवीनतम 4जी तकनीक का उपयोग किया गया है. कुल लागत 37,000 करोड़ रही, और सभी उपकरण और तकनीक पूरी तरह से स्वदेशी हैं. सरकारी अधिकारियों ने इसे डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर बताया. यह नेटवर्क न केवल डिजिटल डिवाइड को कम करेगा, बल्कि भविष्य में बीएसएनएल के 5जी अपग्रेड और इंटीग्रेशन की नींव भी रखेगा. यह पहल आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.इस अवसर पर मंच से ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि पहलगाम नरसंहार के बाद पाकिस्तान में आतंकियों पर भारत की कार्रवाई ने उसकी रणनीति को बदल दिया है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि सरकार बनने के बाद आप सात बार ओडिशा आ चुके हैं. पिछले साल अपने जन्मदिन पर भी आप यहां आए थे और माताओं-बहनों के लिए सुभद्रा योजना शुरू की थी. आज इस योजना से एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को हर साल 10,000 रुपये मिल रहे हैं. विदित हो कि पीएम मोदी की जनसभा पहले दक्षिण भारत के आंध्रप्रदेश से सटा भाग गंजाम जिले के ब्रह्मपुर में निर्धारित किया गया था, लेकिन भारी बारिश के अनुमान के कारण कार्यक्रम को शनिवार को झारसुगुड़ा में आयोजित किया गया.



