सोनुआ : सोनुआ रेलवे स्टेशन के समीप बीती रात एक दर्दनाक घटना में युवक और युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है. घटनास्थल के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक बैग बरामद हुआ है. बैग में कपड़ों के साथ कई ट्रेन टिकट मिले हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बरामद टिकटों में सोनुआ से राउरकेला, राउरकेला से पुरी तथा टाटा से चक्रधरपुर का टिकट शामिल है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है. (नीचे भी पढ़ें)
युवक की पैंट की जेब से एक मोबाइल फोन भी मिला है, जो फिलहाल बंद बताया जा रहा है. पुलिस सिम कार्ड के आधार पर युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है. स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि दोनों सोनुआ प्रखंड के भालूरुंगी गांव के रहने वाले हैं. हालांकि पुलिस की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.







