जमशेदपुर : विश्व हाथी दिवस के अवसर पर आज जमशेदपुर के दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी की ओर से बिष्टुपुर स्थित रमाडा होटल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हाथियों के संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर जागरूकता फैलाना था. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों, वन विभाग के अधिकारियों तथा संरक्षण से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. वक्ताओं ने मानव-हाथी संघर्ष, वन क्षेत्र में सिकुड़ते आवास, अवैध शिकार और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर गहन चर्चा की. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने ‘हाथी सेवा’ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह हाथियों के लिए राहत और बचाव कार्यों में सहायता करेगा. इस अवसर पर श्री कुमार के अलावा एवं क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक स्मिता पंकज एवं वन विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही अन्य लोग भी उपस्थित थे.











