जादूगोड़ा: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र जादूगोड़ा की ओर से ग्रुप केन्द्र के आस-पास के गांव में देशप्रेम की भावना जगाने के लिए तिरंगा पदयात्रा निकाली गयी. जिसकी अगुवाई सेकेंड कमान अधिकारी नीरज कुमार ने की. डीआईजी रमेश कुमार के निर्देश में निकली पदयात्रा सासपुर,बड़ा पहाड़ व राखाकॉपर मुख्य सड़क पर निकली गई. इस तिरंगा यात्रा में 100 से अधिक जवानों व ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.(नीचे भी पढ़े)
इसी तरह भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह व सत्या तिवारी के नेतृत्व में राखाकॉपर मे भी तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरगा यात्रा में शामिल लोग हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति नारे लगाते हुए चल रहे थे. जिसका उद्देश्य लोगों में देश के प्रति गर्व की भावना पैदा कर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करना था. इस अवसर पर रमेश कुमार (पुलिस उप महानिरीक्षक) पंकज सिंह कमांडेंट, मीणा नवीन कुमार सीएमओ(एसजी), नीरज कुमार उप कमांडेंट, जाफर आलम और तरुण बेरा सहायक कमांडेंट समेत सूबेदार मेजर रवि कुमार इत्यादि मौजूद रहे.











