जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. दिनेश चौधरी की स्मृति में चैम्बर भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन बुधवार,13 अगस्त को किया गया है. शिविर का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पांडे एवं सिविल सर्जन साहिर पाल के द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा. इस अवसर पर स्व. दिनेश चौधरी के परिवार के सदस्यगण भी उपस्थित रहेंगे. शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा. यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी.(नीचे भी पढ़े)

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि स्व. दिनेश चौधरी की पुण्यतिथि पर चैम्बर के द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया जाता रहा है. इस वर्ष भी चौथी बार रक्तदान शिविर का आयोजन चैम्बर भवन में किया जा रहा है. स्व. दिनेश चौधरी का निधन कोरोना काल में हो गया था. वे सिंहभूम चैम्बर के कई पदों पर रहकर व्यवसाय एवं उद्योग हित से संबंधित कार्य किये हैं. यह रक्तदान शिविर उन्हें श्रद्धाजलि स्वरूप आयोजित किया जाता रहा है. अध्यक्ष श्री मूनका ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे इस रक्तदान शिविर में आकर स्व. दिनेश चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित कर इस पुण्य कार्य के सहभागी बनें. (नीचे भी पढ़े)
शिविर में रक्तदान करने के लिये सभी प्रतिष्ठान एवं बैंकर्स आदि अपने परिवार के सदस्यों, कर्मचारियों सहित आकर रक्तदान करें. रक्तदान में 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के लोग कर सकते हैं. रक्तदान से कोई हानि नहीं होती है तथा यह स्वास्थ्य के लिये भी लाभदायक है. चैम्बर के अन्य पदाधिकारी उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने सदस्यों से आग्रह किया है कि वे इस रक्त्दान शिविर में अवश्य आयें.











