जमशेदपुर: बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 13 अगस्त बुधवार से होगा, जो 19 अगस्त मंगलवार तक चलेगा. रोजाना दोपहर 03.30 बने से राया, मथुरा निवासी कथावाचक हिमांशु जी राधा चरण उपासक व्यासपीठ पर आसीन होकर कथामृत का रसपान करायेंगे. (नीचे भी पढ़े)
यह जानकारी मंदिर कमिटी के अध्यक्ष सुरेश कुमार आगीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 08 बजे से कलश स्थापना एवं शोभा यात्रा निकलेगी. भागवत कथा के दौरान शनिवार 16 अगस्त को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा. उन्होंने श्रद्धालुओं से भागवत कथा में रोजाना आने का अनुरोध किया हैं.











