जमशेदपुर: लक्ष्य फाउंडेशन ने बोड़ाम स्थित पतीपानी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया. मुख्य अतिथि के रूप में वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी के संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने विशिष्ठ अतिथियों के साथ ध्वजारोपण किया और तिरंगे तो सलामी दी. कार्यक्रम को स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत और नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह पर भाषण प्रस्तुत करके आगे बढ़ाया. मौके पर मौजूद अतिथियों ने पाठ्य सामग्री और मिठाई के पैकेट का वितरण किया. लक्ष्य फाउंडेशन टीम के संस्थापक विश्वनाथ दत्ता ने अपने वक्तव्य को रखा स्वतंत्रता दिवस की बधाई के साथ. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई को और बेहतर बनाने की बातों को रखा एवं निरंतर आगे भी इस तरह के कार्य को जारी रखेंने की बात कही. उन्होंने कहा शहरी क्षेत्रों के प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को वो सारी सुविधाएं एवं अवसर मिल पाती हैं. परंतु ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को वो सुविधा एवं अवसर नहीं मिल पाती है. युवाओं की सामाजिक संस्था लक्ष्य फाउंडेशन निरंतर प्रयास कर रही है कि उन ग्रामीण बच्चों वह सुविधा एवं अवसर मिल पाए निरंतर लक्ष्य फाउंडेशन की टीम ग्रामीण स्कूली बच्चों को पढ़ाना, तथा अपनी संस्कृति और अपने देश के महान क्रांतिकारियों उनकी बालदानो के जीवनी को लेकर निरंतर प्रेरित करते रहते है.इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रंजन सिंह, डॉ राजू रंजन, रितेश सिन्हा, कमल घोष, ग्राम प्रधान, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक आदित्य सिंह आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लक्ष्य फाउंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित थे.











