जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई के सेवा सदन अस्पताल के पीछे डेजी गार्डेन इंग्लिश स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. समारोह में स्कूल की प्रिंसिपल श्वेता शर्मा ने झंडोतोलन किया. उन्होंने प्रेरणादायक संबोधन से छात्रों और शिक्षकों में देशभक्ति की भावना जगाई. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम की शुरुआत झंडा फहराने से हुआ. इसके बाद छात्रों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत की. विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंगों से सराबोर हुआ. कार्यक्रम में छात्रों द्वारा ग्रुप डांस और सोलो डांस की प्रस्तुति हुई. (नीचे भी पढ़ें

झंडोत्तोलन समारोह में प्रिंसिपल के अलावा शिक्षा अग्निहोत्री, श्रुति चंद्रा और मधु सिंह उपस्थित रही.











