जमशेदपुर: राधिकानगर राधाकृष्ण मंदिर में बड़े ही शास्त्रीय ढंग से पूजन अर्चन कर पंडितों ने श्री कृष्ण भगवान का प्रकटोत्सव पर्व जन्माष्टमी पूजा का शुभारंभ किया. ब्रह्ममुहुर्त में आचार्यों ने संस्थापक संरक्षक पंडित शक्तिधर त्रिपाठी ( भीम जी) एवं मंदिर के पुजारी पंडित अखिलेश पांडेय के आचार्यत्व में भगवान श्री कृष्ण एवं आदिशक्ति माता राधा का अभिषेक घी,दूध,दही,मधु,पंचामृत एवं सुगंधित अनुलेपन उपरांत गंगाजल एवं तीर्थ जल से किया. वेदोक्त मंत्र से आचार्यों ने अभिषेक उपरांत भगवान श्री कृष्ण एवं माता राधिका का सोलह श्रृंगार किया. तदोपरांत आरती की और विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पण किया. पूजा में पूर्व सांसद हजारीबाग सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ यदुनाथ पांडेय सम्मिलित हुए और उन्होंने विधिवत पूजा अर्चन की तथा सभी के लिए सुखद एवं समृद्धि युक्त स्वस्थ जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी.इसके बाद मंदिर के संस्थापकों में से एक मंत्री रामदास सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजली दी गयी. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम का उद्घाटन सम्मिलित रूप से पूर्व पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर, झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरपर्सन वरीय अधिवक्ता राजेश शुक्ला ,थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार,भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कर किया. साथ ही मंत्री रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के आरंभ में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए शिक्षा निकेतन स्कूल टेल्को के संस्कृत विषय के शिक्षक वयोवृद्ध एसके पाठक को राधाकृष्ण विशिष्ट नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया.समिति के प्रबंधक डीडी त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विगत 33 वर्षों से हम इस मंदिर में लोककल्याण के निमित भगवान की आराधना के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहें हैं.पर आज हम अश्रुपूरित भाव से इस कार्यक्रम को आयोजित कर रहें क्योंकि इस मंदिर का प्रथम ईट रखने वाले इस मंदिर के संस्थापकों में से एक और वर्तमान में झारखंड प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन आज हमारे बीच नहीं रहे. पर जीवन के सही मूल्य को उन्होंने स्थापित किया ….धर्म से अर्थ और अर्थ से काम (क्रिया) और अंत में अमृतत्वबोध से मोक्ष की प्राप्ति के लिए उन्होंने अपना कदम बढ़ाया. (नीचे भी पढ़े)

हमें गर्व हैं कि हम उनकी परंपराओं के स्थापित मूल्यों का वाहक हैं.समिति अपनी भावपूर्ण गौरवान्वित श्रद्धा सुमन इस मंच के माध्यम से उन्हें अर्पित करती हैं. इस सत्य को स्वीकार करते हुए की मृत्य अटल है. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला की सारेगामा फेम की विजेता गायिका सुश्री अमृता गौतम ने अपने भक्ति गीतों, पचड़ा,झूमर,कजरी एवं सोहर के साथ ही खेलवाना गीतों से हजारों की संख्या में उपस्थित श्रोताओं को झूमने तथा भक्ति रस में सराबोर होने को विवश कर दिया. शहर के जाने माने भक्ति भजन गायक श्री कृष्ण मूर्ति अतिथि कलाकार के रूप में अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो गाने पर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटा वायर प्रोडक्ट के वाइस प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह,टाटा मोटर्स के एडमिनिस्ट्रेशन हेड मेजर व्ही एन सिंह,टाऊन के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी रजत सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष सुशील सिंह महामंत्री राजीव रंजन सिंह,जमशेदपुर को ऑपरेटिव बिल्डिंग सोसाइटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय,राष्ट्रीय सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष रविशंकर तिवारी,महिला नेत्री अनिशा सिन्हा ,चंदा सिंह राजपुत, रीना सिंह , डॉ रानी सिंह ठाकुर, मंजू सिंह, चंद्रकांता सिंह,अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे , जेडीयू के जिला सचिव कन्हैया ओझा, महावीर मंदिर अखाड़ा समिति खड़ंगाझाड़ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,जन सेवक परिषद् के मानद अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय,सेवा भारती चंडीगढ़ के अध्यक्ष अरविंद दुबे, विश्व हिंदू परिषद के हरेराम ओझा,राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के चिंटू सिंह ,कांग्रेस मीडिया सेल प्रमुख राज कुमार वर्मा सहित सैंकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे.कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य शंकर सिंह, संतोष प्रसाद, संतोष सिंह ,अमित कुमार,अभिषेक सिंह,अजीत कुमार ,नवीन मिश्रा, महेंद्र, राजकिशोर दुबे,अनुपम सिंह ,चंदेश्वरी प्रसाद सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.











