जमशेदपुर: 17 अगस्त, रविवार को टाटा स्टील ग्रोथ शॉप सिक्योरिटी विभाग द्वारा टाटा स्टील वोलेन्टयरिजम के तहत ऑउटसोर्स सिक्योरिटी गार्ड्सों का फ्री मेडिकल चेकअप का कार्यक्रम का आयोजन किया, कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे से 2.00 बजे तक चला. जिसमें टाटा स्टील ग्रोथ शॉप एवं टाटा स्टील गम्हरिया के ऑउटसोर्स 112 महिला एवं पुरुष सुरक्षा गार्ड्स का लंग्स, थाइराइड, हाइट, वजन, (ब्ल्ड शुगर, एचबीएवन सी ) का जांच किया गया. इस वोलेनटरिज्म कार्यक्रम का दिशा-निर्देश टाटा स्टील गम्हरिया एवं टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के सिक्योरिटी हेड महेंद्र सिंह वानरा द्वारा दिया गया तथा टाटा स्टील ग्रोथ शॉप सिक्योरिटी विभाग के सीनियर मैनेजर मुकेश कुमार द्वारा संचालित किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर टिस्को मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय सम्मिलित हुए. इसको सफल बनाने में टाटा स्टील ग्रोथ शॉप सिक्योरिटी विभाग के इंस्पेक्टर मनोज मंडल एवं इंस्पेक्टर हरजीत सिंह का सराहनीय योगदान रहा. इस मेडिकल कैम्प का आयोजन टाटा स्टील ग्रोथ शॉप मेडिकल विभाग के डॉ ओम प्रकाश पांडे ने अपनी सीएसआर टीम (हेल्थ केयर वेलनेस ग्रुप) द्वारा संपन्न करवाया. जिसमें टाटा स्टील ग्रोथ शॉप एवं टाटा स्टील गम्हरिया के 112 महिला एवं पुरुष सुरक्षा गार्ड्स ने लाभ उठाया.











