जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 15 के पास की रहने वाली नाबालिग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीडिता ने बताया कि 15 अगस्त शाम को जब अंधेरा होने लगा उस समय पास के रहने वाले विनय ठाकुर, इंद्रदेव ठाकुर व यशवंत ठाकुर घर में प्रवेश करते हुए पहले तो भद्दी भद्दी गालियां दी. इसके बाद मुझसे छेडखानी करने लगे,इसके बाद कपड़ा फाड़ दिया और गलत काम करने का प्रयास किया. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान मां जोर जोर से चिल्लाते हुए बाहर निकली, इसके बाद लोग जमा हुए तब सभी लोग वहां से भागे.जाते समय आरोपियों ने मुझे चाकू दिखाते हुए कहा कि घटना की जानकारी किसी अन्य या फिर पुलिस को देती है तो इसके परिणाम गंभीर होंगे. इसके कुछ देर बाद प्रतिमा देवी, सुषमा देवी और एक अन्य महिला घर आयी और मेरा बाल पकड़ते हुए पीटने लगी और बोली की इस घटना की किसी को जानकारी नहीं देनी है. अगर जानकारी देगी को बुरा अंजाम होगा. इसके बाद मैं थाने में घटना की शिकायत करने पहुंची को पता चला कि उसके उपर पहले से ही आरोपियों ने गलत मुकदमा दर्ज करा दिया है. लड़की काफी सहमी हुई है. उन्होंने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.











