
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में ऐतिहासिक बोनस समझौता कराने के फलस्वरूप सोमवार को टाटा मोटर्स के प्लांट 3 और वर्ल्ड ट्रक में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान डिवीजन हेड समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया. सबसे पहले प्रातः 9 बजे व्हीकल फैक्ट्री प्लांट-3 में अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत किया गया. जिसमें भारी संख्या में मजदूर व यूनियन के कमेटी मेंबर्स व पदाधिकारी शामिल थे. (नीचे देखे पूरी खबर)
स्वागत समारोह में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह मजदूरों के प्रति आभार जताए. महामंत्री आरके सिंह ने कहा यूनियन के द्वारा जो अच्छा समझौता हुआ है उसका श्रेय आप सभी मजदूर भाईयों को जाता है. समझौता से पहले तरह- तरह की चर्चाएं हो रही थी, परंतु समझौता के वक्त मुझे अपने मजदूर भाईयों का चेहरा याद रहता था. यही कारण है कि हम आप सबों की बातों को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से रख पाते हैं. इस समझौते में सबों का ख्याल रखा गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)
कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से जीएम ट्रिम व पेंट फैक्ट्री किरण नरेंद्र, जीएम बीआईडब्ल्यू फैक्ट्री मुनीष राणा, जीएम एनपीआई अनिमेष कुमार जबकि यूनियन के तरफ से तमाम यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर्स, आर के सिंह फैन्स क्लब तथा प्लांट थ्री के कर्मचारी मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार ने किया जर्बा धन्यवाद ज्ञापन अजय सिंह बब्बू ने किया.




