चाकुलिया: चाकुलिया विधायक कार्यालय परिसर में शनिवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर मोहंती उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सरकार की विकास योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करें और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर लोगों को लाभान्वित करें. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार राज्य में बेहतर कार्य कर रही है और विभिन्न योजनाएं चलाकर लोगों को लाभान्वित किया है. (नीचे भी पढ़े)
कहा की सरकार द्वारा जल्द ही जन गणना का कार्य किया जाना है जिसे कार्यकर्ता जागरूक होकर क्षेत्र में कार्य को सफलतापूर्वक कराएं ताकि कोई ग्रामीण वंचित ना रहें. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की समस्याओं की सूची बनाकर प्रखंड कमेटी को दे ताकि समय पर समस्याओं का समाधान किया जा सके. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, मुखिया जादुनाथ हेम्ब्रम,दासो हेम्ब्रम,अर्जुन पूर्ति,बलराम महतो,बुलबुल मंडल,अमर हांसदा,राहुल महतो,निर्मल महतो,राम बास्के,गौतम दास, विशाल बारिक,झंटू भोल,मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.







