जमशेदपुर : जमशेदपुर मानगो चेपा पुल स्थित भारत लॉज में किराए में रहने वाले नजर मोहम्मद पिछले तीन दिनों से लापता हैं. नजर मोहम्मद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं और करीब दो-तीन साल पहले रोजगार की तलाश में जमशेदपुर आया था. यहां वे लेडीज नकाब की फेरी कर अपना जीवनयापन करते थे. (नीचे भी पढ़ें)
नजर मोहम्मद अचानक से लापता हैं. उनके साथियों द्वारा कई जगहों पर खोजबीन की गई घरवालों से भी संपर्क किया गया लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है. अब लोगों से अपील है कि अगर नजर मोहम्मद कहीं भी दिखाई दें या उनके बारे में किसी प्रकार की जानकारी मिले तो तुरंत 6398622952 इस नंबर पर संपर्क करें.







