जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सुखिया रोड निवासी अजायब सिंह औऱ उनकी पत्नी कोमल कौर की उसके ही भाई अमरजीत सिंह अम्बे ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना पंजाब के गुरदासपुर के काहनूवान थाना क्षेत्र के नैनेकोट गांव में घटी. हत्या करने के बाद आरोपी अमरजीत सिंह अम्बे ने खुद थाना में सरेंडर कर दिया. मृतक अजायब सिंह औऱ उनके दो भाई जमशेदपुर के सिदगोड़ा सुखिया रोड के रहने वाले है. जबकि मरने वाले अजायब सिंह की पत्नी कोमल कौर जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ही दस नंबर बस्ती के पदमा रोड के रहने वाले है. अजायब सिंह, अमरजीत सिंह अम्बे औऱ तरसेम सिंह सेमे जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के दस नंबर बस्ती के सुखिया रोड में रहते रहे है. (नीचे देखे पूरी खबर)

अजायब सिंह औऱ अमरजीत सिंह अंबे पिछले दो साल से पंजाब के गुरदासपुर स्थित अपने पैतृक गांव में रहने लगे थे. तरसेम सिंह सेमे अभी भी जमशेदपुर के घर में ही रहते है. तरसेम सिंह टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान रह चुके हैं लेकिन वह पिछले एक सप्ताह से जमशेदपुर से पंजाब अपने पैतृक गांव चले गए थे. बताया जाता है कि अमरजीत सिंह अंबे का अपने भाई अजायब सिंह के साथ करीब 9 एकड़ की जमीन को लेकर पंजाब में विवाद चल रहा था. मंगलवार की शाम को अजायब सिंह को वाकिंग करके एक जगह रुक कर आराम कर रहा था जबकि अजायब सिंह की पत्नी अपने घर पर चली गयी थी. इसी बीच अमरजीत सिंह अम्बे अजायब सिंह के पास आया औऱ उसको अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. फिर अंबे वहां से अजायब सिंह के घर गया और उसकी पत्नी को भी घर में घुसकर गोली मार दी जिससे उसकी पत्नी कोमल कौर की भी मौत हो गई. इसके बाद उसने थाना जाकर खुर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इस घटना के बाद जमशेदपुर में भी कोहराम मच गया है.







