• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 21, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur mla saryu roy visit : बालीगुमा पानी टंकी को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने डिमना चौक से डिमना नाला तक किया सघन भ्रमण, एनएचएआई और पीएचईडी विभाग के अभियंताओं के साथ अहम बैठक

jamshedpur mla saryu roy visit : बालीगुमा पानी टंकी को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने डिमना चौक से डिमना नाला तक किया सघन भ्रमण, एनएचएआई और पीएचईडी विभाग के अभियंताओं के साथ अहम बैठक
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो पेयजल परियोजना की बालीगुमा पानी टंकी को चालू करने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से वहां तक पीने का पानी ले जानेवाली पाईपलाईन बिछाने की उपयुक्त मार्ग निर्धारित करने के लिए एनएच 33 के डिमना चौक से डिमना नाला तक के इलाक़े का सघन भ्रमण किया और एनएच पर ऊपरी पथ निर्माण करने वाले एनएचएआई के अभियंताओं और अधिकारियों से वृहत चर्चा की. एनएचएआई के अभियंताओं ने सरयू राय को बताया कि यह धारणा सही नहीं है कि हमलोग पाइपलाइन बिछाने के पूर्व निर्धारित मार्ग में अड़ंगा डाल रहे हैं. चूंकि इस स्थान पर ऊपरी मार्ग का रैम्प बन रहा है, इसलिए रैम्प बनाते समय पाइपलाइन को कोई नुकसान न हो, इसीलिए एक वैकल्पिक मार्ग का सुझाव दिया गया. (नीचे भी पढ़े)

अभियंताओं ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग डिमना चौक से डिमना नाला तक एनएच के यूटिलिटी मार्ग से पाइपलाइन ले आए. एनएचएआई इस मार्ग से लाइन खींचकर चिन्हित कर देगी ताकि निर्माण में सहूलियत हो. इसके बाद पाइपलाइन को नाला के आशियाना वाले किनारा से होकर उस पुल तक ले जाए, जिसे जयपाल कालोनी से सुकना बस्ती को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है. वहां से डिमना नाला पार कराकर पाइपलाइन को बालीगुमा टंकी तक ले जाया जाए. उनका यह भी कहना था कि अगर संभव हो तो एक ढांचा खड़ा कर पाइपलाइन को उसके पहले किसी उपयुक्त स्थान पर डिमना नाला पार करा दिया जाए. एनएचएआई का निर्माण कार्य कर रहे अभियंताओं ने श्री राय को एक अन्य विकल्प भी सुझाया, जिसके तहत डिमना चौक से डिमना नाला तक पाइपलाइन एनएच के किनारे यूटिलिटी एरिया से होकर बिछायी जाए और पाइपलाइन को डिमना नाला के नीचे वाले आधार तल पर डालकर नाला पार करा दिया जाए और नाला के पार सुकना बस्ती के पूर्व निर्धारित मार्ग से होकर बालीगुमा टंकी तक ले जाया जाए. जब तीन-चार माह में डिमना नाला पर एनएचएआई की पांचवीं पुल तैयार हो जाए तो पाइपलाइन को डिमना नाला के आधार तल से पुल के किनारे पर स्थानांतरित कर स्थायी रूप से स्थापित कर दिया जाए. (नीचे भी पढ़े)

श्री राय ने बताया कि वहां मौजूद सभी लोगों ने पेयजल पाइपलाइन को डिमना नाला के आशियाना वाले किनारे से होकर बालीगुमा टंकी से जोड़ने की स्कीम को प्रथम वरीयता के स्कीम के रूप में और डिमना नाला के आधार तल से होकर पाइपलाइन को सुकना बस्ती की ओर से बालीगुमा टंकी तक ले जाने वाली स्कीम को दूसरी वरीयता की स्कीम के रूप में पसंद किया. श्री राय के अनुसार, यह तय हुआ कि दोनों विकल्पों से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को अवगत कराया जाएगा. इसके बाद श्री राय ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंताओं की टीम के साथ बैठक की. श्री राय ने उन्हें बताया कि आपके द्वारा इसी माह में एनएचएआई को लिखे गये पत्र और एनएचएआई द्वारा उसका दिए गये उत्तर से भ्रम फैला है कि एनएचएआई बालीगुमा टंकी तक एनएच होकर पेयजल पाइपलाइन ले जाने में अड़ंगा डाल रहा है. ऐसा है नहीं. कार्यपालक अभियंता ने श्री राय को आश्वस्त किया कि वे दोनों वैकल्पिक मार्गों का अध्ययन एवं सर्वेक्षण कर जो अधिकतम उपयोगी लगेगा, उस मार्ग से बालीगुमा टंकी तक पाईपलाइन ले जाने का रास्ता बनाएंगे. (नीचे भी पढ़े)

श्री राय ने कार्यपालक अभियंता से स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाइपलाइन ले जाने का जो वैकल्पिक रास्ता तकनीकी एवं वित्तीय दृष्टिकोण से सही साबित हो, उस रास्ता से नियमानुसार पाइपलाइन बालीगुमा टंकी तक ले जाएं. उनके या किसी अन्य के कहने से किसी दबाव में निर्णय न लें. यदि कार्यपालक अभियंता स्वतंत्र दिमाग़ से सही निर्णय लेंगे, किसी दबाव में नहीं आएंगे तो दो दिन में बालीगुमा टंकी तक पाइपलाइन ले जाने का काम शुरू हो सकता है, विगत छह साल से बनकर बेकार पडी हुई पानी टंकी से पेयजल आपूर्ति शीघ्र आरम्भ हो सकती है. इस भ्रमण कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज सिंह, स्थानीय वार्ड पार्षद राजेश सिंह और जीतेन्द्र साव, जदयू नेता पप्पू सिंह और नीरज सिंह, बालीगुमा के वरिष्ठ नागरिक डी मिश्रा, नरेन महतो, संजीव मुखर्जी, पिंटू सिंह, श्याम सिंह, बीरू कुमार आदि मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur dispute during Durga puja – कदमा में पूजा पंडाल घूमने आए लोगों के बीच विवाद, मारपीट और पथराव में पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी भी घायल, देखिए – video
खबर

Jamshedpur dispute during Durga puja – कदमा में पूजा पंडाल घूमने आए लोगों के बीच विवाद, मारपीट और पथराव में पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी भी घायल, देखिए – video

October 21, 2026
Adityapur murder – आदित्यपुर में चाकूबाजी से युवक की हत्या, तीन अन्य घायल
खबर

Adityapur murder – आदित्यपुर में चाकूबाजी से युवक की हत्या, तीन अन्य घायल

October 21, 2026
Jamshedpur police big action : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार
खबर

Jamshedpur police big action : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार

October 21, 2026
Next Post
jamshedpur bjp meeting : भाजपा जमशेदपुर महानगर का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 16-17 मई को, कार्यकर्ताओं को मिलेगा वैचारिक एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन, प्रदेश स्तरीय नेता भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश, हुई तैयारी बैठक

jharkhand highcourt big decision : झारखंड के जेल, पुलिस हिरासत और रेप की घटनाओं की फिर से होगी न्यायिक जांच, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

jharkhand highcourt big decision : झारखंड के जेल, पुलिस हिरासत और रेप की घटनाओं की फिर से होगी न्यायिक जांच, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jamshedpur theft : जमशेदपुर के गोविंदपुर में बंद घर से 10 लाख रुपये की चोरी, पारिवारिक आयोजन में शामिल होने बाहर गया था परिवार, 11 मई की रात नगद, गहने व सामान ले गए अज्ञात चोर

Jamshedpur theft : जमशेदपुर के गोविंदपुर में बंद घर से 10 लाख रुपये की चोरी, पारिवारिक आयोजन में शामिल होने बाहर गया था परिवार, 11 मई की रात नगद, गहने व सामान ले गए अज्ञात चोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर

Jamshedpur durga puja alert : जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का लिया जायजा

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur Accident : खासमहल के पास सड़क हादसा, एक की मौत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर

Jamshedpur durga puja alert : जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का लिया जायजा

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur Accident : खासमहल के पास सड़क हादसा, एक की मौत

Jamshedpur police success : बर्मामाइंस में एक नाबालिग समेत तीन लोग हथियारों के साथ गिरफ्तार, दो पिस्तौल और कारतूस जब्त, video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News