जमशेदपुर : जमशेदपुर के बड़ा गोविंदपुर सुभाषनगर राजेंद्र पथ निवासी शिवशंकर दास के घर से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के जेवरात, बर्तन, व नगद की उस समय चोरी हो गई जब वे पूरे परिवार के साथ अपने बड़े भाई के क्रिया-कर्म में शामिल होने के लिए गए थे. (नीचे भी पढ़ें)

पीड़ित शिवशंकर दास ने इस संबंध में परसुडीह थाना में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसके अनुसार शिवशंकर दास अपने पूरे परिवार के साथ बड़े भाई के क्रिया कर्म में शामिल होने गए थे. इसी दौरान विगत 11 मई की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर का मुख्य जरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया एवं घर में रखे तीन लाख रुपये नगद, तीन से चार लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, घर के कागजात, एलपीजी गैस सिलेंडर, पीतल के बरतन आदि सहित करीब 9 से 10 लाख रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली. (नीचे भी पढ़ें)

शिवशंकर दास ने शिकायत करते हुए पुलिस से उक्त रुपयों एवं सामानों की चोरी की जांच कर सारे सामान वापस दिलाने का आग्रह किया है.








