• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 21, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

nuvoco vistas corp cement : नुवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट में लांग सर्विस अवार्ड से कर्मचारी हुए सम्मानित, यूनियन नेता संजीव श्रीवास्तव को भी 35 वर्ष की सेवा के लिए किया गया सम्मानित

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जोजोबेड़ा स्थित नुवोको विस्टास सीमेंट प्लांट में कर्मचारियों के सम्मान में दीर्घ सेवा पुरस्कार (लांग सर्विस अवार्ड) समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर वर्षों से कंपनी के प्रति समर्पित एवं निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे कर्मचारियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का माहौल उत्साह, गर्व एवं सम्मान से परिपूर्ण रहा. समारोह का शुभारंभ कंपनी प्रबंधन एवं यूनियन प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गयाय. इस अवसर पर सीनियर वीपी (एचआर) संदीप पांडेय, सीएमओ राजू रामचंद्रन, यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय तथा प्लांट हेड हरी किशोर गरीकापती, बिजय खान, संजीव श्रीवास्तव, जीएम (एचआर) राजीव मिश्रा उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने कर्मचारियों की वर्षों की निष्ठा, मेहनत, समर्पण एवं कंपनी के प्रति उनके अटूट कमिटमेंट की सराहना की. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के उन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने लंबे समय तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देकर कंपनी की प्रगति एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. सम्मानित कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसके कर्मचारियों की मेहनत, ईमानदारी और प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है. कर्मचारियों के निरंतर सहयोग एवं अथक प्रयासों के कारण ही कंपनी आज नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करेगा. (नीचे भी पढ़ें)

अतिथियों ने कहा कि कर्मचारियों का समर्पण ही कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है और प्रबंधन द्वारा ऐसे सम्मान समारोह का आयोजन कर्मचारियों के प्रति सम्मान एवं विश्वास को दर्शाता है. उन्होंने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कंपनी के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की. यूनियन के उपाध्यक्ष एवं झारखंड इंटक के कोषाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव को नुवोको सीमेंट प्लांट में अपनी सेवा के 35 वर्ष पूरा किए जाने पर लॉन्ग सर्विस अवार्ड दिया गया. इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर कंपनी के सीनियर वीपी (एचआर) संदीप पांडेय, सीएमओ राजू रामचंद्रन एवं यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय द्वारा सम्मानित किया गया. संजीव श्रीवास्तव ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने सहकर्मी एवं अपने परिवार के प्रति आभार जताया. कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों को उनके दीर्घ सेवा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया तथा कंपनी के उत्तरोत्तर विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका हेतु आभार प्रकट किया गया. समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand weather update : झारखंड में अब तक सबसे अधिक बारिश बोकारो में, कोल्हान में सरायकेला का तापमान सबसे अधिक, अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें
खबर

Jharkhand weather update : झारखंड में अब तक सबसे अधिक बारिश बोकारो में, कोल्हान में सरायकेला का तापमान सबसे अधिक, अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें

July 21, 2026
Jamshedpur accident – गोविंदपुर में कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, पैर टूटा
खबर

Jamshedpur accident – गोविंदपुर में कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, पैर टूटा

July 21, 2026
Jharkhand pride : सोहराई कला और हथकरघा के साथ झारखंड की पहचान बनी ‘प्राइड ऑफ ट्राइब’, एनइआइएफडब्ल्यू 2026 में लहराया परचम, आदिवासी विरासत को मिला राष्ट्रीय मंच
खबर

Jharkhand pride : सोहराई कला और हथकरघा के साथ झारखंड की पहचान बनी ‘प्राइड ऑफ ट्राइब’, एनइआइएफडब्ल्यू 2026 में लहराया परचम, आदिवासी विरासत को मिला राष्ट्रीय मंच

July 21, 2026
Next Post
jharkhand deoghar nagar nigam initiative- जलसंकट से राहत की पहल, सार्वजनिक कुएं के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू, पार्षद मंजू देवी और उप महापौर टिप चटर्जी के प्रयास से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

jharkhand deoghar nagar nigam initiative- जलसंकट से राहत की पहल, सार्वजनिक कुएं के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू, पार्षद मंजू देवी और उप महापौर टिप चटर्जी के प्रयास से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

Jamshedpur dc initiative : जमशेदपुर के उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, भवन गणना एवं जनगणना-2027 समेत वज्रपात एवं लू को लेकर नागरिकों को किया जाएगा जागरूक

Jamshedpur dc initiative : जमशेदपुर के उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, भवन गणना एवं जनगणना-2027 समेत वज्रपात एवं लू को लेकर नागरिकों को किया जाएगा जागरूक

Jamshedpur firing breaking : जुगसलाई में हवाई फायरिंग, कारोबारी की दुकान के सामने फायरिंग कर भागे अपराधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur suicide – साकची में गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी, कंप्यूटर की कोचिंग लेने आई थी जमशेदपुर

Jamshedpur security guard issue – कदमा में सिक्योरिटी गार्डों से मारपीट, गला दबाने का आरोप, देखिए – video

Jamshedpur theft from hospital : एमजीएम अस्पताल से एक दिन 4 मोबाइल व 10 हजार रुपये की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध युवक

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में पानी का ट्रायल सफल, पाइपलाइन में लीकेज की समस्या जल्द होगी दूर

Jamshedpur sad news – झामुमो नेता प्रकाश सहाय को मातृशोक, लंबे समय से थी बीमार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur suicide – साकची में गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी, कंप्यूटर की कोचिंग लेने आई थी जमशेदपुर

Jamshedpur security guard issue – कदमा में सिक्योरिटी गार्डों से मारपीट, गला दबाने का आरोप, देखिए – video

Jamshedpur theft from hospital : एमजीएम अस्पताल से एक दिन 4 मोबाइल व 10 हजार रुपये की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध युवक

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में पानी का ट्रायल सफल, पाइपलाइन में लीकेज की समस्या जल्द होगी दूर

Jamshedpur sad news – झामुमो नेता प्रकाश सहाय को मातृशोक, लंबे समय से थी बीमार

Timken wage revision : टिमकेन के कर्मचारियों का हुआ वेतन समझौता, 11 हजार से अधिक वेतन बढ़ा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News