जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के जुगसलाई नगर परिषद के भीड़भाड़ वाले इलाके में अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी है. इस घटना के बाद जुगसलाई पुलिस और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके है. बताया जाता है कि नगर परिषद कार्यालय के पीछे एरिया के पास चिंकू सेठ की दुकान है. उसके बाहर अपराधियों ने हवाई फायरिंग की और वहां से भाग गये. इसकी सूचना तत्काल जुगसलाई पुलिस को दी गयी, जिसके बाद जुगसलाई थाना प्रभारी खुद पहुंचे और मामले की जांच शुरू की है.
घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है और अपराधी की पहचान कर रही है. घटना की सूचना पाकर वहां सिटी एसपी भी पहुंचे है. पुलिस मामले को लेकर कुछ कहने को तैयार नहीं है. जुगसलाई नगर परिषद का कार्यालय और आसपास का इलाका कारोबारी स्थल है. ऐसे में इस तरह की फायरिंग की घटना ने पुलिस को सीधे तौर पर अपराधियों ने चुनौती दी है.






