जमशेदपुर : झारखंड राज्य की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि अर्बन डेवलपमेंट और टाटा लीज से जुड़े जो भी लंबित मामले हैं. उनके प्रति सरकार पूरी तरह गंभीर है. उन्होंने कहा कि टाटा लीज एक बड़ा विषय है. जिससे सरकार को भी रेवेन्यू का नुकसान हो रहा है. इसका जल्द से जल्द कोई उचित समाधान निकले. वे शनिवार को बिष्टुपुर में बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थीं. उन्होंने कहा कि झारखंड में बुनियादी ढांचे और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम हो रहे हैं, लेकिन राज्य में अभी भी किसी ऐसी बड़ी विशिष्ट संरचना या आइकॉनिक स्ट्रक्चर की कमी है. कार्यक्रम में मंत्री व अन्य लोग मौजूद थे. बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जमशेदपुर और आदित्यपुर चैप्टर की नयी कमेटियों का गठन किया गया. बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जमशेदपुर और आदित्यपुर चैप्टर की वर्ष 2026-27 की नयी कमेटियों का गठन शनिवार हो गया है. जमशेदपुर केंद्र के चेयरमैन दीपक कुमार ठाकुर और आदित्यपुर केंद्र के चेयरमैन के रूप में अमित कुंवर निर्वाचित घोषित किये गये हैं. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर केंद्र में उत्तम कुमार को वाइस चेयरमैन, दीपक मंगलम को मानद सचिव और करण चौधरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है. नयी प्रबंध समिति में संजीव सहगल, वी वेंकट विनय कृष्णा, राजीव कुमार, शमशेर सिंह, शिव शंकर सिंह, मनोज बिहारी प्रसाद, मनोज कुमार सिंह और श्रीकांत को सदस्य के रूप में शामिल किये गये हैं. साथ ही जमशेदपुर केंद्र से जीसी सदस्य के रूप में रविंद्र कुमार झा और कौशल कुमार सिंह को चुना गया है. जबकि सुरेंद्र पाल सिंह को पेट्रन मेंबर की श्रेणी से जीसी सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व मिला है. दूसरी ओर आदित्यपुर केंद्र के चेयरमैन अमित कुंवर के साथ दो वाइस चेयरमैन साहेब सिंह और उपदेश चावला चुने गये. जबकि कुमार राहुल रंजन को मानद सचिव और यश सिंह कोषाध्यक्ष चुने गये.








