• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 15, 2026
37 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur majhi pargana mahal demands : माझी परगना महाल ने दिल्ली में प्रस्तावित जन संस्कृति समागम का किया बहिष्कार, आयोजन को बताया आदिवासियों को जबरन हिंदू बनाने की साजिश, आयोजक जनजाति सुरक्षा मंच को ठहराया आरएसएस का अंग  

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम माझी परगना महाल ने आगामी 24 मई को नई दिल्ली के लाल किला मैदान में जनजाति सुरक्षा मंच की ओर से आयोजित होनेवाले जनजाति संस्कृति समागम को आदिवासी जनजाति विरोधी कार्यक्रम बताते हुए उसके बहिष्कार के साथ ही उसका विरोध किया है. संगठन ने इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा है. (नीचे भी पढ़ें)

पूर्वी सिंहभूम माझी परगना महाल के धार दिशोम देश परगना बैजू मुर्मू ने महामहिम राष्ट्रपति को सौंपे ज्ञापन में जनजाति सुरक्षा मंच को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अंग बताते हुए आरोप लगाया है कि इनकी मंशा आदिवासियों को जबरन हिंदू धर्म में शामिल कराना है, इसीलिए वे आदिवासियों के सरना धर्म को नहीं मानते और सरना-सनातन एक है का राग अलापते हैं. उन्होंने इसे आदिवासी समुदाय को विलुप्त करने की साजिश करार देते हुए कहा है कि आदिवासी समाज आरएसएस एवं विश्व हिंदू परिषद् के इस षड़यंत्र को कभी सफल नहीं होने देगा. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

मुर्मू ने कहा कि आदिवासी न कभी हिंदू या सनातनी था और न कभी होगा. उन्होंने कहा कि कुछ दिकुओं की नजर आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन, धर्म-संस्कृति, शैक्षणिक एवं राजनीतिक आरक्षण पर है, इसीलिए आदिवासियों को स्वतंत्र रूप से रहने के लिए धार्मिक मान्यताओं को मानने के लिए अलग धर्म कोड की मान्यता नहीं दी जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसीलिए जनजाति सुरक्षा को मोहरा बनाकर आदिवासी समाज के भोलेभाले प्रतिनिधियों को समाज में फूट डालो राज करो की नीति अपना कर समाज के लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ऐसे प्रतिनिधियों को चिह्नित कर रहा है और आनेवाले समय में उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. बैजू मुर्मू ने महामहिम राष्ट्रपति से निवेदन किया है कि आदिवासी जनजाति समुदाय को सरना धर्मकोड देकर सुरक्षित करने एवं उनके शैक्षणिक राजनीतिक आरक्षण, जल-जंगल-जमीन, भाषा-संस्कृति, पूजा पद्धति एवं आदिवासियों की पहचान की सुरक्षा करने का आग्रह किया है. (नीचे भी पढ़ें)

इसके साथ ही बैजू मुर्मू ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को सौंपे एक ज्ञापन में पंचायत एक्सटेंशन टु शिड्यूल एरियाज एक्ट 1996 (पेसा नियमावली) को क्र्यान्वित करने की मांग की है. उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि पेसा नियमावली का मूल उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों को ग्रामसभा के माध्यम से स्वशासन का अधिकार सुनिश्चित करना है. उन्होंने ज्ञापन में इस संबंध में अपनी चार सूत्री मांगों को उपायुक्त के समक्ष रखते हुए पेसा नियमावली को क्रियान्वित करने के लिए अपनी मांगों पर उचित पहल करने एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे पेसा कानून के क्रियान्वयन के लिए ग्राम सभा अध्यक्ष के सत्यापन के बिना असंवैधानिक तरीके से किये जा रहे कार्यों पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur rural elephant attack – सुनसुनिया रेलवे फाटक के समीप जंगली हाथी के हमले से एक शख्स घायल, अस्पताल में इलाजरत
खबर

Jamshedpur rural elephant attack – सुनसुनिया रेलवे फाटक के समीप जंगली हाथी के हमले से एक शख्स घायल, अस्पताल में इलाजरत

June 15, 2026
Jamshedpur rural demand – पोटका में सौर्य ऊर्जा आधारित सिंचाई डीप बोरिंग देने की ग्रामीणों ने उठाई मांग, पंचायत समिति सदस्य ने उपायुक्त को लिखा पत्र
खबर

Jamshedpur rural demand – पोटका में सौर्य ऊर्जा आधारित सिंचाई डीप बोरिंग देने की ग्रामीणों ने उठाई मांग, पंचायत समिति सदस्य ने उपायुक्त को लिखा पत्र

June 15, 2026
Jamshedpur firing : गोलमुरी में देर रात चली गोली, युवक घायल
खबर

Jamshedpur firing : गोलमुरी में देर रात चली गोली, युवक घायल

June 15, 2026
Next Post
Jamshedpur police action : कदमा में पुलिस का छापा, आठ जुआड़ी गिरफ्तार, 35 हजार नगद, ताश व मोबाइल जब्त

Jamshedpur police action : कदमा में पुलिस का छापा, आठ जुआड़ी गिरफ्तार, 35 हजार नगद, ताश व मोबाइल जब्त

Jamshedpur bjp protest : बिरसानगर भाजपा मंडल ने बिजली कार्यालय पर बोला धावा, बिजली की आंख मिचौनी को लेकर आक्रोश, देखिये – video

Jamshedpur bjp protest : बिरसानगर भाजपा मंडल ने बिजली कार्यालय पर बोला धावा, बिजली की आंख मिचौनी को लेकर आक्रोश, देखिये - video

Press club of jamshedpur : प्रेस क्लब के लोग जमशेदपुर डीसी से मिले, फर्जी पत्रकारों की बाढ़ को रोकने की बनी रणनीति

Press club of jamshedpur : प्रेस क्लब के लोग जमशेदपुर डीसी से मिले, फर्जी पत्रकारों की बाढ़ को रोकने की बनी रणनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural elephant attack – सुनसुनिया रेलवे फाटक के समीप जंगली हाथी के हमले से एक शख्स घायल, अस्पताल में इलाजरत

Jamshedpur rural demand – पोटका में सौर्य ऊर्जा आधारित सिंचाई डीप बोरिंग देने की ग्रामीणों ने उठाई मांग, पंचायत समिति सदस्य ने उपायुक्त को लिखा पत्र

Jamshedpur firing : गोलमुरी में देर रात चली गोली, युवक घायल

Jamshedpur snatching – परसुडीह में बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई, पीड़िता घायल, दो दिन बाद थाना पहुंचा मामला, संदिग्ध बाइक सवार सीसीटीवी में कैद

Jamshedpur accident : परसुडीह सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के पुत्र की दर्दनाक मौत, टाटा मोटर्स में कर रहा था ट्रेनिंग, मुआवजे पर नहीं बनी सहमति, सात घंटे से सड़क जाम

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural elephant attack – सुनसुनिया रेलवे फाटक के समीप जंगली हाथी के हमले से एक शख्स घायल, अस्पताल में इलाजरत

Jamshedpur rural demand – पोटका में सौर्य ऊर्जा आधारित सिंचाई डीप बोरिंग देने की ग्रामीणों ने उठाई मांग, पंचायत समिति सदस्य ने उपायुक्त को लिखा पत्र

Jamshedpur firing : गोलमुरी में देर रात चली गोली, युवक घायल

Jamshedpur snatching – परसुडीह में बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई, पीड़िता घायल, दो दिन बाद थाना पहुंचा मामला, संदिग्ध बाइक सवार सीसीटीवी में कैद

Jamshedpur accident : परसुडीह सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के पुत्र की दर्दनाक मौत, टाटा मोटर्स में कर रहा था ट्रेनिंग, मुआवजे पर नहीं बनी सहमति, सात घंटे से सड़क जाम

Saraikela police transfer posting – आदित्यपुर व गम्हरिया के थानेदार का तबादला, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News