जमशेदपुर : बिष्टुपुर पुलिस ने धातकीडीह क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर अवैध लॉटरी जुआ खेलते तीन युवकों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. पकड़ाये आरोपियों के पास से पुलिस ने लॉटरी से संबंधित सामान, मुहरें, लॉटरी जुआ से संबंधित नंबर लिखी दो कॉपियों के साथ ही नगद 10230 रुपये भी बरामद किये हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि बिष्टुपुर थानांतर्गत धातकीडीह में सार्वजनिक स्थल अवैध परलॉटरी जुआ का संचालन किया जा रहा है, जिससे आम लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं. इस सूचना के पश्चात वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीटी एसपी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम ने धातकीडीह क्षेत्र में विभिन्न लॉटरी जुआ के खिलाफ व्यापक छापामारी की. (नीचे भी पढ़ें)
इस क्रम में पुलिस टीम ने धातकीडीह हरिजन बस्ती में अवैध रूप से लॉटरी जुआ खेला रहे तीन युवकों को धर दबोचा. पुलिस ने उनके पास से अवैध लॉटरी का बोर्ड, 10 मुहरें, स्टैंप पैड, लॉटरी के नंबर लिखी दो कॉपियां एवं नगद 10230 रुपये भी बरामद किये. गिरफ्तार अपराधियों में मो कमरुद्दीन, मो तनवीर कुरैशी एवं में तनवीर जफर शामिल हैं, जिनमें से दो बिष्टुपुर जबकि एक कदमा थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. पूछताछ के क्रम में तीनों ने स्वीकार किया कि वे राजश्री लॉटरी जुआ खेलाते हैं. पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.







