जमशेदपुर : सामाजिक स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रोट्रैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर ह्यूमैनेटेरियन ने टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से एक निःशुल्क मेगा हेल्थ चेकअप एवं मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया. इस विशेष शिविर में 50 से अधिक लोगों ने लाभ प्राप्त किया. शिविर की खास बात यह रही कि इसमें शारीरिक स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे लोगों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकीं. कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब एडवाइजर एवं कंसल्टेंट साइकोलॉजिस्ट प्रीति सैनी, टाटा स्टील फाउंडेशन के नवीन दास, डॉ. ओमप्रकाश टीजीएस एवं रोट्रैक्टर मिलनप्रीत कौर के नेतृत्व में किया गया. नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन के मैनेजर अभिषेक कश्यप तथा रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 के रोटरैक्ट रीजनल डायरेक्टर रोट्रैक्टर प्रशांत कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे एवं आयोजन की सराहना की. मेडिकल टीम का नेतृत्व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश पांडेय ने किया. उनके साथ विभिन्न प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल एवं हेल्थकेयर संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं. इनमें आईपीसीए से अमन कांत तिवारी एवं विशाल पांडेय, डॉ. रेड्डीज लैब से सूर्यकांत सिंह, आकाश कुमार, सन फार्मा से स्वपन कुमार पारिया एवं सचिन पांडेय, प्रेजो फार्मा से शशि कुमार गुप्ता, एबॉट इंडिया से दीपांजन रॉय चौधरी, अल्केम से चिन्मय पंडित एवं नीरज कुमार सिंह, सिप्ला से उदय शंकर पंडित, अंकिता से अभिषेक कुमार सिंह तथा एसआरएल लैब से इमरान एवं जी. परवीन शामिल रहे. शिविर में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य परामर्श, तनाव प्रबंधन एवं भावनात्मक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया.(नीचे भी पढ़े)
साथ ही टीएसएच (थायरॉइड) जांच, रैंडम ब्लड शुगर (आरबीएस), लिपिड प्रोफाइल, न्यूरोपैथी स्क्रीनिंग, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी), ब्लड प्रेशर (बीपी) जांच एवं बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) परीक्षण जैसी कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं. आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने एवं लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.







