जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल द्वारा सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों एवं मृत व्यक्तियों के आश्रितों की जांच हेतु गठित मेडिकल बोर्ड की बैठक की तिथि पुनर्निर्धारित की गई है. एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित तिथि 06 मई को संबंधित व्यक्तियों की अनुपस्थिति के कारण जांच की कार्रवाई संपन्न नहीं हो सकी थी. (नीचे भी पढ़े)
अब मेडिकल बोर्ड की बैठक 28 मई को अपराह्न 01:00 बजे एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर में आयोजित की जाएगी. संबंधित सिलिकोसिस प्रभावित व्यक्तियों एवं मृतक के आश्रितों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर जांच प्रक्रिया में भाग लें.







