जमशेदपुर: जमशेदपुर की ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था जमशेदपुर की स्थापना के गौरवशाली स्वर्णिम एक सौ वर्षों के सफर को सफलतापूर्वक संपन्न हो जाने पर श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के द्वारा वर्ष 2026 में मनाये जा रहे शताब्दी वर्ष समारोह के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में 7 एवं 8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता उज्जैन निवासी के दो दिवसीय व्याख्यान होगा.कार्यक्रम के प्रथम दिन 7 जून रविवार को एक शाम हनुमान के नाम, सफलता के सूत्र एवं द्वितीय दिन 8 जून सोमवार को एक शाम परिवार के नाम परिवार प्रबंधन के बारे में व्याख्यान प्रदान किये जाने के साथ होगा.(नीचे भी पढ़े)
. देश के सुप्रसिद्ध व्याख्याता पंडित विजय शंकर मेहता के द्वारा यह दो दिवसीय आयोजन श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के प्रांगण में ही नवनिर्मित शीत ताप नियंत्रित आडिटोरियम नारायणम में प्रतिदिन दोपहर 3.30 बजे से प्रारंभ होगा. राजस्थान शिवमंदिर कमेटी जुगसलाई के द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अध्यक्ष छीतरमल धूत, महामंत्री अरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक रामूका, कार्यक्रम संयोजक विश्वनाथ शर्मा के साथ सांवर लाल शर्मा, पवन काबरा, पवन सिंगोदिया, कमल किशोर अग्रवाल एवं कमेटी के समस्त सदस्य सक्रिय हैं. प्रवेश निशुल्क है किन्तु आडिटोरियम में प्रवेश करने के समय अपने साथ बनाया गया प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा. प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के कार्यालय या वरिष्ठ पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है.







