जमशेदपुर : चर्च ऑफ नॉर्थ इण्डिया, छोटानागपुर डायोसिस के अंतगर्त चाईबासा धर्मजिला डीसीवाईएम जिला वार्षिक शिविर 2026 का आयोजन संत मार्क चर्च मानगो पेरिश में मुख्य रूप से विशेष युवाओं के लिए तीन दिवसीय शिविर 29 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित की गई है. चाईबासा धर्म जिला वार्षिक शिविर में बड़बिल, चक्रधरपुर, चाईबासा, काठबारी,टाटानगर, मानगो,दलभंगा और जमशेदपुर पेरिश से लगभग 300 प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत आदिवासी पारंपरिक सांस्कृतिक गीत एवं नृत्य के द्वारा किया गया. (नीचे भी पढ़े)

मुख्य अतिथि चाईबासा धर्मजिला के अध्यक्ष रेव्ह अरुण बरुआ, रेव्ह जीवन मसीह टोपनो,रेव्ह सोमा कांनडीर,रोशन मिंज, सुश्री जेनिफर दादेल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया गया. कार्यक्रम में की शुरुआत मानगो पेरिश के चेयरमैन रेव्ह जीवन मसीह टोपनो के द्वारा दी गई एवं मुख्य वक्ता के रूप में सेंट जॉर्ज चर्च के चेयरमैन रेव्ह अरुण बरवा ने अपने संदेश में युवाओं को उन सभी हानिकारक दुर्गनों से जैसे क्रोध घमंड ईर्ष्या लोभ लड़ाई आदि से दूरी बनाने का संदेश दिया है साथ ही साथी शुद्ध मन से प्रभु का नाम लेते हुए साहसी जीवन आदर्श जीवन विश्वास की आस्था ईश्वर पर बनाए रखने की सलाह देते हुए लोगों से प्रेम और भाईचारे से जीवन व्यतीत करने की कामना की है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सौरभ,नितिन, अन्थोनी,सम्मी,प्रभात रोशन,अमित तिर्की का सक्रिय सरहानीय योगदान है.







