जमशेदपुर : टाटानगर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की मोबाइल के साथ एक व्यक्ति को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया व्यक्ति जमशेदपुर के बागबेड़ा कीताडीह का रहने वाला पिंटू राम है, जिसकी उम्र करीब 40 साल है. बताया जाता है कि टाटानगर स्टेशन पर एक यात्री की मोबाइल की चोरी हो गयी थी. इस चोरी के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने एरिया की घेराबंदी की. सीसीटीवी से चोर की पहचान करने की कोशिश की. (नीचे भी पढ़े)
इसके बाद एक संदिग्ध को पकड़ा गया, जिसको पकड़कर रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया. उसको जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली. यह सारी कार्रवाई पोस्ट कमांडर रेलवे सुरक्षा बल टाटानगर और जीआरपी थाना प्रभारी के देखरेख में आरपीएफ के एएसआइ बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गई.







