जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची स्थित अशोका होटल के रसोईया अप्पू प्रमाणिक (35) का शव शनिवार सुबह होटल के बाथरूम से बरामद किया गया. घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निवासी अप्पू करीब एक महीने पहले ही होटल में कार्य करना शुरू किया था. (नीचे भी पढ़े)
होटल कर्मचारियों के अनुसार वह पीलिया रोग से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि बीमारी के कारण बाथरूम में गिरने से उसकी मौत हुई होगी. हालांकि पुलिस ने मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा. शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव को अपने गांव लेकर चले गए.







