चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने वार्ड के विकास मुद्दे को रखा और समस्याओं का समाधान करने पर बल दिया. (नीचे भी पढ़े)
बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया की सभी वार्डो में बिजली व्यवस्था और लाइट लगवाने, कार्यालय में लाइट मरम्मत और खराब पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करने,नाली की साफ सफाई करने, डस्टबिन खाली करने के बाद फैनाइल डालने,ब्लीचिंग पाउडर खरीदने और खराब पड़े फोगिंग मशीन की मरम्मत करवाने समेत अन्य प्रस्ताव पारित किए गए हैं. बैठक में उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, पार्षद मो गुलाब, मलय रूहीदास, संजय दास, शतदल महतो, मौसमी मल्लिक, इंदु देवी, नगर प्रबंधक अनंत खलखो, प्रभात मिंज, अमित मिश्रा समेत अन्य उपस्थित थे.








