राजनगर: राजनगर- चाईबासा मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें हाइवा चालक की मौत हो गयी. घटना के बाद राजनगर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार दोपहर दो बजे राजनगर- चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित खैरबनी के पास ट्रेलर व हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गयी.इस हादसे में हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़े)
घटना के बाद हाइवा चालक वाहन के केबिन में फंस गया. गंभीर चोटें आने के कारण हाइवा चालक की मौत हो गयी. पुलिस ने ग्रामीणों से सहयोग से शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया. इस घटना में ट्रेलर का चालक भी घायल हो गया. जिसके बाद में पुलिस ने राजनगर सीएचसी भेजा. जहां पर उसका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. पुलिस यातायात बहाल करने में जुटी है.







