जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर सिद्धू कान्हू बस्ती जोन नंबल दो निवासी 23 वर्षीय युवक की सरायकेला खरसावां के चौका थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध जायदा मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. अब तक युवक के बारे में पता नहीं चल पाया है. पुलिस और स्थानीय लोग उसकी तलाश कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि प्रेम कुमार अपने दोस्त आशुदेव कुमार के साथ सोमवार को बाइक से चांडिल घुमने पुंचा औरजोयदा मंदिर के पास अपनी बाइक खड़ी कर नदी में नहाने लगा. उसके नहाने का वीडियो और रील उसका दोस्त आशुदेव कुमार बना रहा था. इस दौरान ही प्रेम कुमार गहरे पानी में चला गया और फिर डूबने लगा. इसके बाद दोस्त ने हल्ला किया, जिसके बाद कुछ लोग पहुंचे. उसके बाद से तलाश शुरू की. गोताखोरों की मदद ली गयी. पुलिस को सूचना दी गयी. इसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी. परिजन का रो रोकर बुरा हाल है. उसकी तलाश की जा रही है.






