जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर में मंगलवार को बिरसा सेवा दल पंचायत समिति एवं विकास स्वावलंबी समिति के संयुक्त तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी जननायक वीर बिरसा मुंडा का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीर बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के उत्थान में दिए गए योगदान को याद किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष कर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आंदोलन चलाया था. उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं. कार्यक्रम में अमुल्यो कर्मकार, प्रकाश कोया, संतोष सांडिल, रोनाल्ड, मोहन कर्मकार, शीतल दास, जय सिंह मुंडा, दशरथ मुंडा, उपेंद्र बांद्रा, राजू कर्मकार, बी.एन. पातर, लेम्बू गोस्वामी, डेविड नाथन, रंजीत गोप, मनोज मुखी, शंकर कर्मकार एवं रुपेश मुखी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.







