• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, August 4, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur hungama for marriage : परसुडीह के सरजामदा में ग्रामसभा ने कराई शादी, पुलिस पहुंची तो भड़का बवाल, युवक ने लगाया जबरन शादी कराने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी रोककर किया विरोध

Jamshedpur hungama for marriage : परसुडीह के सरजामदा में ग्रामसभा ने कराई शादी, पुलिस पहुंची तो भड़का बवाल, युवक ने लगाया जबरन शादी कराने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी रोककर किया विरोध
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के पुरानी सरजामदा में रविवार को एक प्रेमी जोड़े को लेकर ग्रामसभा का फैसला विवाद का कारण बन गया. आरोप है कि गांव की ग्रामसभा ने युवक और युवती की जबरन शादी करा दी. वहीं जब पुलिस दोनों को थाने ले जाने पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पुलिस वाहन को रोक दिया और जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार, पुरानी सरजमदा निवासी संजीद बारी और उसी बस्ती की रहने वाली सोनिया करुआ रविवार को साथ घूमने निकले थे. इसी दौरान युवती के भाई ने दोनों को एक साथ देख लिया. इसके बाद परिवार के लोगों ने गांव के माझी बाबा और ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी. मामले को लेकर गांव में ग्रामसभा की बैठक बुलाई गई. आरोप है कि बैठक के दौरान दोनों की शादी करा दी गई और युवती को लड़के के घर में रखने का दबाव बनाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

युवक का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जबरन युवती की मांग में सिंदूर भरवाया गया. इधर सूचना मिलने पर परसुडीह पुलिस गांव पहुंची, लेकिन ग्रामीणों और माझी बाबा ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस से भी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई. जब पुलिस युवक और युवती को थाने ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेर लिया. कुछ युवक पुलिस गाड़ी के बोनट पर बैठ गए और रास्ता जाम कर दिया. स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब भीड़ ने युवक और युवती को पुलिस वाहन से उतार लिया और अपने साथ ले गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सुमित कुमार अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें)

परसुडीह और सुंदरनगर थाना पुलिस की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया. पुलिस ने युवक-युवती समेत पुलिस के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले कुछ महिला और पुरुषों को पूछताछ के लिए थाने लाया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. वहीं युवती ने बताया कि वह युवक से प्रेम करती है और पिछले चार महीने से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी. युवती का कहना है कि ग्रामसभा ने उनकी शादी कराई और अब वह युवक के साथ रहना चाहती है. दूसरी ओर युवक ने प्रेम संबंध से इनकार करते हुए कहा कि दोनों सिर्फ दोस्त हैं. युवक के अनुसार, उनकी पहचान कुछ समय पहले ही हुई थी और गांव के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जबरन शादी करवा दी. फिलहाल परसुडीह पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur burmamines murder : बर्मामाइंस में आफताब की मौत के बाद थाना पर हंगामा, लोगों ने पुलिस पर साधा निशाना, देखिये – video
खबर

Jamshedpur burmamines murder : बर्मामाइंस में आफताब की मौत के बाद थाना पर हंगामा, लोगों ने पुलिस पर साधा निशाना, देखिये – video

August 4, 2026
Jamshedpur mgm home guard – महिला होमगार्ड के वायरल वीडियो के बाद एमजीएम में प्रशासनिक फेरबदल, जवानों की बदली शुरू
खबर

Jamshedpur mgm home guard – महिला होमगार्ड के वायरल वीडियो के बाद एमजीएम में प्रशासनिक फेरबदल, जवानों की बदली शुरू

August 4, 2026
Jamshedpur encroachment removal : मानगो में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, 16 मकानों को किया जाएगा ध्वस्त
खबर

Jamshedpur encroachment removal : मानगो में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, 16 मकानों को किया जाएगा ध्वस्त

August 4, 2026
Next Post
Horoscope Know Your Day Tuesday 9th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 9 जून 2026

Horoscope Know Your Day Tuesday 9th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 9 जून 2026

Jamshedpur tribute – बिरसानगर में बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, संघर्षों को किया याद

Jamshedpur tribute - बिरसानगर में बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, संघर्षों को किया याद

Jamshedpur drowning – सुवर्णरेखा नदी में डूबे जमशेदपुर के युवक की दूसरे दिन भी तलाश जारी

Jamshedpur drowning - सुवर्णरेखा नदी में डूबे जमशेदपुर के युवक की दूसरे दिन भी तलाश जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Horoscope Know Your Day Sunday-2nd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 अगस्त 2026

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

Jamshedpur excise raid : जमशेदपुर उत्पाद विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 290 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक गिरफ्तार

jharkhand police big success : झारखंड की वांछित मानव तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार, खूंटी की एक पीड़िता का किया गया रेस्क्यू, चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News