देवघर: झारखंड के देवघर में एसीबी ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए मनरेगा के एक जूनियर इंजीनियर को पांच हजार घूस लेते धर दबोचा. एसीबी भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी कर रही है, जहां उसे सफलता मिल रही है. दुमका एसीबी की टीम ने देवघर के करौं प्रखंड के डिंडाकोली पंचायत में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थापित है. इस कार्रवाई के लिए बाद जिले के सरकारी कार्यालय में हड़कंप मच गयी. एसीबी के अनुसार देवघर जिले के करौं थाना अंतर्गत लकरछारा गांव निवासी भीम कुमार राणा ने एसीबी से शिकायत की थी कि मनरेगा के तहत उनकी निजी भूमि पर ट्रेंच सह बांद निर्माण योजना स्वीकृत हुई थी. (नीचे भी पढे)
योजना का कार्य पूरा होने और अधिकांश राशि का भुगतान मिलने के बावजूद शेष भुगतान और संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमे आरोप सही पाए गए. इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और जूनियर इंजीनियर को उनके सरकारी आवास पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ दुमका ले गयी. साथ ही साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.







